दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन,बीजपुर की टीम बनी विजेता
प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों में भारी उत्साह, विजेता खिलाडियों को किया गया पुरस्कृत
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर / सोनभद्र-
बीजपुर में समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिराम चेरो, निरेंद्र सिंह, भास्कर मिश्रा, अमरेश तिवारी और रुखसाना खानम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
Read More तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फलप्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा जन कल्याण समिति ने यूथ क्लब डोडहर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सिद्धि कला की टीम ने पिपरा को मात दी।
फाइनल मुकाबला बीजपुर और सिद्धि कला के बीच खेला गया, जिसमें बीजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिद्धि कला को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सिद्धि कला की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। अंत में अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, महावीर गोंड, जावेद अहमद, अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Comments