युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 5 नामजद समेत कई पर FIR दर्ज 

राहुल, विशाल फूलवाला, पिल्ली उर्फ अनुराग, लालजी, शनी समेत तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों को हमलावर बताया है। सभी आरोपियों के पते फिलहाल अज्ञात बताए गए हैं।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अलीगंज/विकास नगर,

लखनऊ-सचिन बाजपेयी 

मुख्यमंत्री की अराजकता पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विकास नगर पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट मामले में अराजक लोगों पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मारपीट करने वाले लड़को की खोज जारी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले लड़के फरार चल रहे है बाकी cctv फुटेज के आधार पर पुलिस लोगों की तलाश में जुटी हुई है l 

 स्थानीय लोगो की माने तो लोगों ने बताया कि ये सभी लड़के गुट बनाकर दिन रात इमामबाड़े के पास जुवा खेलते रहते है और काफी सालों से अराजकता का माहौल बना हुआ था साथ ही लोगों ने स्थानीय पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही से संतोष जताया है l खास तौर पर चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र कुमार सिंह के बारे में लोगों ने बताया कि जब से चौकी पर इनकी तैनाती हुई है तब से अराजकता पर नकेल लगातार कसी जा रही है, उसी क्रम में यह कार्यवाही यहाँ की आम जान मानस पर पुलिस के प्रति भरोसा पैदा करने वाली है l 

एनएसई ने किया सीईआरसी  नियम 2026 में मार्केट कपलिंग लागू करने का स्वागत Read More एनएसई ने किया सीईआरसी  नियम 2026 में मार्केट कपलिंग लागू करने का स्वागत

image (1)

जिन बच्चों ने कभी रोशनी नहीं देखी, उनके जीवन मे अब उजाले की गुंजाइश Read More जिन बच्चों ने कभी रोशनी नहीं देखी, उनके जीवन मे अब उजाले की गुंजाइश

आपको बताते चले कि विकासनगर थाना क्षेत्र के इमामवाड़ा मिर्जापुर इलाके में दो मार्च की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच  युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना 11 दिन बाद, 13 मार्च की देर रात पुलिस को दी गई, जिसके बाद विकासनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 252, 351(2), 324(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले ए.के. शर्मा, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति नहीं Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले ए.के. शर्मा, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति नहीं

पुलिस के अनुसार पीड़ित सूर्याश  2 मार्च की रात अपने चाचा राजीव शुक्ला (निवासी अलीगंज) के घर जा रहा था। जब वह स्कूटी से इमामवाड़ा मिर्जापुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई एक काली स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। गिरते ही चार-पांच युवक और तीन-चार अन्य अज्ञात लोग उस पर टूट पड़े और लाठी-डंडों व मुक्कों से मारपीट करने लगे।

पीड़ित सूर्याश अवस्थी ने अपनी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उसे पीटते हुए गाली-गलौज की और उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर चाचा के घर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार राहुल और विशाल नाम के युवक उसके घर तक पीछा करते हुए आए और उनके हाथ में ईंट भी थी।

तहरीर में पीड़ित ने राहुल, विशाल फूलवाला, पिल्ली उर्फ अनुराग, लालजी, शनी समेत तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों को हमलावर बताया है। सभी आरोपियों के पते फिलहाल अज्ञात बताए गए हैं।

विकासनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच निरीक्षक आनंद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है l घटना के बाद इलाके में युवकों के बीच बढ़ती गुंडागर्दी और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें