11 केवी लाइन की चपेट में आया बंदर, दर्दनाक मौत; बिजली कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार के बाद बिजली कर्मियों ने लाइन की मरम्मत कर पुरवा फीडर की बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौट आई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

मलिहाबाद (लखनऊ)।
मलिहाबाद
 
 
क्षेत्र के बख्तियार नगर में रविवार सुबह एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए करंट से मृत हुए बंदर का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
 
 
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे बख्तियार नगर में एक वयस्क काले मुंह वाला बंदर आम के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह पेड़ की एक पतली डाल पर चला गया, जो उसके वजन को सहन नहीं कर सकी। डाल टूटकर पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से जा टकराई। जैसे ही डाल बिजली लाइन से सटी, बंदर करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
 
 
घटना के कारण क्षेत्र के पुरवा फीडर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्य शुरू किया।
 
 
बिजली विभाग के लाइनमैन सुरेश तथा उनके सहयोगी अमित मौर्य, संजय , सुमित और प्रमोद ने मिलकर सावधानीपूर्वक बंदर के शव को 11 केवी लाइन से नीचे उतारा। इसके बाद सभी कर्मियों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
 
 
स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली कर्मियों का यह कदम बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया, बल्कि एक जीव के प्रति सम्मान और करुणा भी दिखाई।
 
 
अंतिम संस्कार के बाद बिजली कर्मियों ने लाइन की मरम्मत कर पुरवा फीडर की बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौट आई।
 
 
यह घटना दर्शाती है कि कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं भी समाज में उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। बिजली कर्मियों की इस पहल ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया||
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार