महिला दिवस पर अस्मिता लीग  खेल प्रतियोगिताः सृष्टि यादव, अंशिका चौहान अक्षिता प्रथम

विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पुरस्कार देकर बढाया हौसला

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती।
 
 
बस्ती जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत और खेलो इण्डिया द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में अस्मिता लीग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
 
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र और विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रान्तीय परिषद  सदस्य जगदीश प्रसाद शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है।
 
 
यह जानकारी देते हुये जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि  बालिकाओं, युवतियांें की 100 मीटर की दौड़ में सृष्टि यादव प्रथम, अदिता द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में अंशिका चौहान प्रथम, तनुश्री गौतम द्वितीय और रोशनी गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड ़ में अक्षिता प्रथम, सपना  द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
 
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने ़खिलाड़ियों का  उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कार्यक्रम विशेष है जिसमें बालिकाओं, महिलाओं को अपने खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिला।
 
बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अतिरिक्त खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण किया गया।
 
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार, कोच दीप पटेल, विकास के साथ ही शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, डी.पी. यादव, परवेज आलम, आशुतोष पाण्डेय,  सुशील कुमार, मो. आरिफ आदि ने योगदान दिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार