नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप
घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप
लालगंज (रायबरेली|)
कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के घर वालों ने बताया कि गांव निवासी रिचा शर्मा (24) पत्नी अंकित शर्मा ने घर के कमरे में छत के पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। उस समय उसका पति अंकित खेत में पानी लगाने गया था।
ससुर अवधेश शर्मा मवेशियों की देखरेख कर रहे थे। शाम को जब अंकित खेत से घर लौटा तो रिचा फंदे से झूलती मिली। आनन फानन में फंदा काटकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवारिजनों ने बताया कि रिचा का विवाह वर्ष 2020 में अंकित शर्मा के साथ हुआ था।
वह अपने पीछे पांच वर्षीय बेटे शिवांश को छोड़ गई है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Comments