कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान
पुलिस उपायुक्त लाइन शिवा सिंह ने बताया कि इस अवसर का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
कानपुर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में एनजीओ से जुड़ी महिलाएं, शिक्षिकाएं, अधिवक्ता, डॉक्टर तथा पुलिस विभाग की महिला कर्मी शामिल हुईं।
पुलिस उपायुक्त लाइन शिवा सिंह ने बताया कि इस अवसर का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, प्रशासन, सुरक्षा सहित लगभग हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में वर्तमान में मिशन शक्ति अभियान 5.0 संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि वे शिक्षा प्राप्त करें, अपनी क्षमताओं को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ें। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि महिलाएं निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
uttar pradesh police kanpur news women empowerment women safety International Women’s Day Women’s Day 2026 Kanpur Commissionerate Police Mission Shakti 5.0 Police Event Kanpur DCP Line Shiva Singh Women Felicitation Program NGO Women Participation Women Awareness Program Women Rights Awareness Kanpur Police Initiative

Comments