नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी
Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार हत्या मामले में बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की हत्या के मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में दोषी ठहराए गए तीन अन्य आरोपियों की सजा को बरकरार रखा है।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को कायम रखा है। इन तीनों को पहले ही इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका था और उनकी सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इससे पहले 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को इस मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। उस समय अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उन्हें दोषी माना था।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments