श्रीराम कथा महायज्ञ के लिए  निकाली गई कलश यात्रा

श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के चौखड़ा गांव से श्रीराम कथा महायज्ञ के लिए   शुक्रवार को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
 
यह कलश यात्रा चौखड़ा गांव से प्रारंभ होकर डेंगहाजोत कस्तूरी, शाहपुर चौराहा सहित कई स्थानों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और धार्मिक जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली यह कलश यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
 
कलश यात्रा डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए। वहां कथा व्यास बलराम दास जी महाराज और यज्ञ आचार्य पंडित सुनील शास्त्री ने  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरवा । श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ नदी का जल कलश में भरकर भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
 
इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः चौखड़ा स्थित श्री राम-जानकी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया और क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान जी की आकर्षक झांकी विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
 
झांकी को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और श्रद्धा के साथ दर्शन किए।इस अवसर पर बलराम दास शास्त्री जी ,दीपू सिंह,प्रकाश सोनी, रवि , आकाश गौड़ , डब्बू सिंह, मंटू गुप्ता, रिसु सिंह, सुबाष , ठाकुर प्रसाद मिश्रा , श्यामू , राम गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार