Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर सोना और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई है और यह 5,860 रुपये बढ़कर 2.68 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत भी 980 रुपये की बढ़त के साथ 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। अनिश्चित वैश्विक हालात के बीच निवेशक सोना-चांदी को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिसके कारण इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

हालांकि इससे एक दिन पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई थी। गुरुवार को सोने की कीमत में 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जिसके बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली थी और यह 27,700 रुपये यानी करीब 9.23 प्रतिशत टूटकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई थी।

वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग स्थिर रहते हुए 5,076.09 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ यह 5,084.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी मामूली बढ़त के साथ 82.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

अगर पूरे साल की बात करें तो 2026 में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा चुकी है। भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोना लगातार नए रिकॉर्ड स्तरों को छू रहा है। इसी बीच डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट आई है, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली बुलियन धातुएं अन्य देशों के निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सस्ती हो गई हैं और उनकी मांग और बढ़ गई है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments