गोरखपुर : सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की गई जान, गैर-इरादतन हत्या में चालक गिरफ्तार

हृदयविदारक दुर्घटना का आरोपी है गोल्डन निषाद

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर 

        उत्तर प्रदेश

गोरखपुर,  शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी  के निर्देश पर चली गिरफ्तारी अभियान

न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगई, बाउंड्री निर्माण रोकने को परिवार पर हमला Read More न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगई, बाउंड्री निर्माण रोकने को परिवार पर हमला


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थाना पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 80/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।

राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या Read More राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या

लापरवाही से वाहन चलाने पर हुई युवक की मौत

दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस Read More दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

पुलिस के अनुसार, 04 मार्च 2026 को वादी का पुत्र स्कूटी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामले में मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी चालक की तलाश शुरू की। जांच और दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी गोल्डेन साहनी पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम बाघागाढ़ा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के साथ उपनिरीक्षक मधुरेश त्रिवेदी (चौकी प्रभारी कौवाबाग), उपनिरीक्षक अमरकान्त गोंड तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच भी जारी है।

Post Comments

Comments