डाल टूटने से बच गयी जान

जाको राखे साइयां मार सके न कोय

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज,प्रतापगढ़। जाको राखे सांईयां मार सके न कोय की कहावत आत्मा हत्या के प्रयास को विफल कर गयी। उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा उपाध्यायपुर में एक भट्ठे पर लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसा नगर के दुबे का पुरवा निवासी दिनेश तिवारी 30 पुत्र लालता प्रसाद श्रमिक है। बुधवार की सुबह पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद युवक भट्ठे के समीप झुग्गी से निकलकर कहीं चला गया।
 
शाम साढे तीन बजे ग्रामीणों द्वारा परिजनों को पता चला कि कुसौली गांव के बगल बेरहा का पुरवा के पास एक पीपल की डाल में युवक ने गले में झंडी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक वह डाली टूटकर गिर गयी। इससे युवक की जान बच गयी। हालांकि उसे कुछ चोटें आ गयी। मौके पर उदयपुर पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की सहायता से सांगीपुर सीएचसी पहुंचवाया। यहां कमर में गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments