होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने अच्छाई, सहयोग व स्नेह के साथ भरोसे के विकास पर दिया जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार को स्थानीय लालगंज बाजार समेत क्षेत्र मे कई स्थानों पर होली को लेकर लोगों से मुलाकात की। उन्होने विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से पर्व की शुभकामनाएं सौपी। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि होली मेलजोल के भारतीय स्वभाव का दुनिया में रंग गाढ़ा किया करती है। उन्होने कहा कि अच्छाई तथा सहयोग व स्नेह के साथ रामपुरखास मे सदैव भरोसे के विकास का वातावरण मजबूत रहेगा।
 
यहां लालगंज बाजार में सांसद प्रमोद तिवारी लोगों से घर घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर होली के पर्व की खुशियां साझा करते दिखे। बाजार में जलेशरगंज लालगंज मोड पर ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में व्यापारियों तथा सभासदों व कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। कालाकांकर रोड, प्रतापगढ़ रोड व बाबा घुइसरनाथ रोड के साथ रायबरेली रोड पर होली मिलने निकले सांसद प्रमोद तिवारी का फूल मालाओं के साथ गाजे बाजे के बीच स्वागत भी हुआ दिखा।
 
कालाकांकर रोड पर चौक के समीप वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर त्रिपाठी, रोहित तिवारी व राहुल तिवारी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भूलकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में पूर्ण समर्पण का भी संदेश दिया करता है। यहां कार्यक्रम के आयोजकों ने विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को भगवान राधाकृष्ण का चित्र एवं पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया। नगर स्थित रवि त्रिपाठी म्यूजिकल इंस्टीटयूट मे आयोजित रंगारंग उत्सव में भी वह शामिल हुए। यहां ओम शिव के द्वारा भक्ति गीत ने होली की समां बांधी।
 
कार्यक्रम का संयोजन जानेमाने पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी व समाजसेवी श्रीकृष्ण तिवारी ने किया। नगर में सत्य कुमार मिश्र व कमला प्रसाद जायसवाल के संयोजन में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को बुकें तथा मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हनुमत निकेतन में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मत्था टेका।
 
घुइसरनाथ रोड पर अधिवक्ता विकास मिश्र, समाजसेवी रामलखन जायसवाल व डा0 हीरालाल शुक्ल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए। वहीं श्री तिवारी ने नगर मे पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, डा. अंजनी कौशल व श्यामजी संवरिया, आनन्द सिंह के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल हुये। वहीं विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सराय निर्भय, नरई, बाभन की बखरी, रामपुर बावली, धारूपुर तथा हिसामपुर, भिटारी, गोसांई का पुरवा, रतनपुर महेशपुर, रामापुर, कस्बा लतीफपुर आदि गांवो मे भी लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रदान की।
 
इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे, रवि सिंह, सभासद दारा सिंह, धर्मपाल गौतम, आशीष कौशल, पन्नेलाल पाल, देवानंद मिश्र, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी, इं. सुनील पाण्डेय, प्रो. राजकुमार पाण्डेय, डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, बलराम शुक्ल, श्रीकांत मिश्र, प्रियम मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, मनीष शुक्ल, राजू मिश्र, राजू पाण्डेय, सोनू मिश्र आदि रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें