चाय जनजाति की जाति/पदवी संबंधी समस्याओं के लेकर मंत्री पीयूष हजारिका को सीधे ज्ञापन सौंपा
मंत्री ने शीघ्र आवश्यक कदम उठाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया
श्रीभूमि- असम के बराक चाय श्रमिक यूनियन के नेतृत्व में चाय जनजाति समुदाय ने जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी जटिलताओं तथा हाल ही में नौकरी प्राप्त उम्मीदवारों को बार-बार सत्यापन के नाम पर कथित उत्पीड़न के खिलाफ एक मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की गई है।
गत 2 मार्च (सोमवार) को यह मांग-पत्र कछार जिला आयुक्त के माध्यम से असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma और राज्यपाल Gulab Chand Kataria को भेजा गया। इसके बाद गत 3 मार्च (मंगलवार) को सिलचर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंत्री पियूष हजारीका को सीधे ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंत्री कौशिक राय, मंत्री कृष्णेंदु पाल, बराक के पूर्व सांसद राजदीप राय, सांसद कनाद पुरकायस्थ, विधायक विजय मालाकार, मिहिर कान्ति सोम तथा निहार रंजन दास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी दी गई।
इस अवसर पर बराक चाय श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष कृपानाथ मालाह, महासचिव राजदीप ग्वाला सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। मंत्री पियूष हजारीका ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
Barak Valley News चाय जनजाति मुद्दा असम Tea Tribe Certificate Problem Assam Community Demand Barak Tea Workers Union Memorandum Pijush Hazarika Meeting Update Himanta Biswa Sarma Intervention Request Gulab Chand Kataria Representation Silchar BJP Office Submission Bharatiya Janata Party Office Event Caste Certificate Verification Issue Job Verification Harassment Allegation Community Rights Demand Kripanath Malah Leadership Rajdeep Gwala Statement Administrative Reform Appeal Swatantra Prabhat Repor

Comments