Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप डागर और उसके साथी सोमबीर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जब टीम ने दोनों को घेर लिया तो आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रदीप डागर के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि सोमबीर के एक पैर में गोली लग गई।

घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्रदीप डागर दिल्ली के गांव झाड़ौदा का निवासी बताया जा रहा है, जबकि सोमबीर रोहतक के गांव मदीना का रहने वाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

ऐसे सामने आया था मामला

गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की कार 20 फरवरी को गांव खरावड़ के पास लावारिस हालत में मिली थी। कार के पास खून के निशान और गोलियों के खाली खोल बरामद हुए थे, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति या शव नहीं मिला था। इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

झारखंड के विकास को नई दिशा देने वाला विकासोन्मुखी और सर्वहितकारी बजट : विनोद कुशवाहा  Read More झारखंड के विकास को नई दिशा देने वाला विकासोन्मुखी और सर्वहितकारी बजट : विनोद कुशवाहा 

चार दिन बाद पुलिस ने सत्यवान का शव जेएलएन नहर से बरामद किया। इस बीच गैंगस्टर सुंदर काला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस में रोष, अविलंब हो रिहाई : कोमल कुमारी  Read More उदयभानु चिब की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस में रोष, अविलंब हो रिहाई : कोमल कुमारी 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें