होलीपर शांति व्यवस्था के लिए लालगोपल गंज में फ्लैग मार्च

प्रमुख बाजारों/चौराहों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा होली त्योहार के दृष्टिगत आम जन मानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत लालगोपालगंज में साम्प्रदायिक संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों/चौराहों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया ।
 
सभी शांति से त्योहार मनाए, इसके लिए विश्वास दिलाया गया एवं अराजक, उपद्रवियों व शरारती तत्वों को चेतावनी दी गई तथा त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्वक मनाये जाने में विघ्न पैदा न करे अन्यथा कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव ,प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मय फोर्स मौजूद रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments