नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana Budget 2026-27: हरियाणा में महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, सीएम ने की घोषणा
Haryana Budget 2026-27: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह उनका दूसरा बजट है और पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत Guru Nanak Dev के सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर सदन में पहुंचे सैनी ने करीब 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। खास बात यह रही कि पूरे भाषण के दौरान विपक्ष की ओर से कोई व्यवधान नहीं हुआ और विधायक शांतिपूर्वक बैठे रहे।
इस बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं। अब महिलाएं अपने नाम पर वाहन खरीदेंगी तो उन्हें रोड टैक्स में 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। 25 सितंबर 2026 से 1.80 लाख रुपए तक सालाना आय वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। फिलहाल 1.40 लाख रुपए तक आय वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए की सहायता दी जा रही है। नए विस्तार के बाद लगभग 6 लाख अतिरिक्त लाभार्थियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
युवाओं और सुरक्षा बलों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार ने अहम घोषणा की है। पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा गया है। अगले वर्ष 1300 अग्निवीरों की विशेष भर्ती पुलिस विभाग में की जाएगी, जिससे सेना से लौटे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
किसानों के लिए ‘एग्री डिस्कॉम’ नाम से नया बिजली निगम स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सिंचाई सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही, नए जिले हांसी को मॉडर्न मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का भी ऐलान किया गया है, जहां आधुनिक आधारभूत ढांचे और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments