जिलाधिकारी ने दिये जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई , शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है।

यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। जबरन रंग न लगाएं, कीचड़ या गंदगी किसी पर न फेंके तथा तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती Read More भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर की गई भावभीनी विदाई Read More न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर की गई भावभीनी विदाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें