आवारा कुत्तों ने दो मासूमो को काटकर किया लहूलुहान
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को काटा। दोनों को सीएचसी में भर्ती कर इम्यूनोग्लोबिन दिया गया, हालत स्थिर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों को बुरी तरह काट लिया। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। झबरा जगतपुर गांव में पवन कुमार के बेटे आयुष पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे को जगह-जगह नोच लिया।
वह लहूलुहान हो गया। परिजन घबराकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गौरव पांडे ने बताया कि बच्चे को इम्यूनोग्लोबिन का इंजेक्शन दिया गया है। पूरे देवी पौशाला मोहल्ला में ओमप्रकाश के डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिकेय को भी गली के कुत्ते ने काट लिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए लाया गया।

Comments