राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चार छात्रों ने पाई सफलता
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के बर्डपुर ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय चकईजोत की छात्रा नेहा 35,गरिमा 39,रिंकी 41, व छात्र दुर्गेश ने 45 रेंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कराई गई।
सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को अगले चार वर्ष पढ़ाई करने पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बताया ने चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 में पढ़ाई करने पर 4 वर्षों तक 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति मिलेगी। छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद,बेचन प्रसाद, मशहूर आलम, राकेश गुप्ता ने बधाई दी।

Comments