नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेट कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक आयोजित
बस्ती में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित। होली और रमजान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने जारी किए विशेष निर्देश
बस्ती।
बस्ती जिले मे आगामी होली एवं जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अन्तिम शुक्रवार त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को दुरूस्त रखने के निर्देश दियें।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाए सक्रिय रखने, एंबुलेन्स एवं चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने तथा किसी भी तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए टीमों को एलर्ट रखने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को संभावित घटनाओं की रोकथाम हेतु पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद के संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेंगी। त्यौहारों के दौरान निरन्तर गश्त, सोशल मीडिया के मानीटरिंग एवं अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जायेंगा। उन्होने स्पष्ट किया कि शान्ति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेंगी। इस अवसर पर जनपद के संभ्रांत नागरिको एवं समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को साझा किया, जिस पर उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी व पुसिल अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की गयी कि त्यौहार को परम्परागत, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को दें। इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र सिंह, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, संबंधित क्षेत्राधिकारी पुलिस, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्र, पत्रकार जगवीर सिंह, जयन्त मिश्रा, इमरान अली, जीशान हैदर रिजवी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
स्वतंत्र प्रभात Basti School Admission 2025 Rajan International Academy Basti Free Admission Offer कॉपी किताब छूट योजना 50 Percent Discount Books Quality Education Basti Digital Classroom Facility School Transport 20 Km Affordable Education Initiative Basti CBSE Pattern School Student Development Program Admission Open 2025-26 Modern Teaching Method Holistic Learning Approach

Comments