संस्कार भारती बरेली द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ अखिल भारतीय साहित्य एवं ललित कलाओं को समर्पित संस्था संस्कार भारती बरेली द्वारां मिनी बाई पास स्थित उमेश चंद गुप्ता के निवास स्थान पर रंगारंग गीत, संगीत, नाट्य एवं काव्य के कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि आचार्य देवेंद्र देव एवं अध्यक्ष हिमांशु श्रोतीय निष्पक्ष थे। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी गईं।

पप्पू वर्मा द्वारा अंधा युग नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, तथा आचार्य देवेंद्र देव,ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, हिमांशु श्रोत्रीय निष्पक्ष, उपमेंद्र सक्सेना, कुलदीप वर्मा, राजकुमार सक्सेना, प्रदीप रावत, डॉ मुकेश मीत आदि कवियों द्वारा अपनी-अपनी काव्य की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम का सुंदर एवं सफल संचालन डॉक्टर मुकेश मीत द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें