Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जहां एक ओर उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गर्मी परेशान करेगी, वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3 और 4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

27 और 28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 3-4 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली की बात करें तो 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। होली के दौरान ठंड का असर लगभग खत्म हो सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।

किसान समृद्धि हमारा संकल्प " भाव के साथ समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन Read More किसान समृद्धि हमारा संकल्प " भाव के साथ समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

उत्तर प्रदेश में भी दिन के साथ-साथ रात में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। कई जगहों पर पंखे चलने लगे हैं। IMD के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। अगले 24 घंटे में मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। यानी होली तक यूपी में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Longest Railway Route: ये है भारत का सबसे लंबा रेल रूट, 80 घंटे का है लंबा सफर Read More Longest Railway Route: ये है भारत का सबसे लंबा रेल रूट, 80 घंटे का है लंबा सफर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments