PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana: देशभर के किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख योजना है Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं और नियमित किस्तों का लाभ उठा रहे हैं।

फिलहाल योजना से जुड़े किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी की जाती है। इसी आधार पर 22वीं किस्त फरवरी में जारी होने की उम्मीद थी, क्योंकि पिछली किस्त के चार महीने पूरे हो रहे थे। लेकिन फरवरी का महीना समाप्त होने के करीब है और अब तक किस्त जारी नहीं हुई है।

ऐसे में किसानों के बीच यह चर्चा है कि क्या मार्च में, खासकर होली के बाद, 22वीं किस्त की तारीख घोषित की जाएगी। माना जा रहा है कि त्योहार और अन्य प्रशासनिक कारणों से देरी हो सकती है और सरकार मार्च में किस्त जारी करने की घोषणा कर सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बम धमकी से हड़कंप, एयरफोर्स के स्कूल खाली कराए Read More दिल्ली-एनसीआर में बम धमकी से हड़कंप, एयरफोर्स के स्कूल खाली कराए

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें