निर्माण परियोजनाएं तय समय में पूर्ण हों, विलंब पर पेनल्टी अनिवार्य– प्रभारी मंत्री

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखें, आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें– प्रभारी मंत्री


प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से की विभागवार योजनाओं की समीक्षा, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर

जिलाधिकारी  के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद Read More जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण, उ०प्र० तथा प्रभारी मंत्री, अम्बेडकरनगर गिरीश चन्द्र यादव, ने दिनांक 27 फरवरी 2026 को जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     इस अवसर पर उन्होंने जनपद में संचालित 108 एवं 102 की एम्बुलेंसों के फिटनेस की नियमित जांच कराने एवं निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार सत्यापन कराने तथा उसमें ऑक्सीजन एवं अन्य समस्त सुविधाओं  की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने और जन सामान्य तक सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कुशीनगर: पट्टा भूमि विवाद गहराया, अदालत का वाद निरस्त होने के बाद पट्टाधारक आमरण अनशन पर Read More कुशीनगर: पट्टा भूमि विवाद गहराया, अदालत का वाद निरस्त होने के बाद पट्टाधारक आमरण अनशन पर


      इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तीनों किस्तों के भुगतान के स्थिति की समीक्षा में अवशेष किस्तों को समय से अवमुक्त करने और आवास के प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय से आच्छादित करने के निर्देश दिए।   
     इस अवसर पर विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है। खराब ट्रांसफार्मरों का निर्धारित समय में त्वरित प्रतिस्थापन किया गया है, कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि आईडीएसएस योजना के अंतर्गत 98% योजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है जिस पर माननीय प्रभारी मंत्री  ने पूर्ण परियोजना की सूची प्राप्त कर सत्यापन कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसी के साथ ही उन्होंने बिजनेस प्लान एवं सौभाग्य योजना के अंतर्गत कार्यों का भी सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए।

गोरखपुर: चौरी चौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 शातिर गिरफ्तार,  Read More गोरखपुर: चौरी चौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 शातिर गिरफ्तार,

फसल बीमा योजना का कराएं व्यापक प्रचार     

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी द्वारा फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने और अभियान चलाकर केसीसी लाभार्थी कृषकों का फसल बीमा कराए जाने के निर्देश दिए। माननीय प्रभारी मंत्री ने जनपद के अवशेष समस्त ग्राम पंचायतों में विद्युत सखी का चयन एवं प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें क्रियाशील किए जाने और जनपद में शासन के लक्ष्य के अनुरूप समूह बनाए जाने  के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जनपद में 12 हजार से अधिक समूहों का गठन किया जा चुका है इसके अतिरिक्त शासन के निर्देशानुसार 12000 नए समूहों का गठन किया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक में 1000 समूह का गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है।


     समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 129% है सांसद एवं विधायक निधि के कार्य की प्रगति समय से है। बैठक में माननीय मंत्री जी ने दिव्यांग पेंशन के 117 निरस्त आवेदनों में से ग्राम सभा के प्रस्ताव न लगे होने के कारण निरस्त किए गए आवेदनों को अलग से सूचीबद्ध करने और संबंधित लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर ग्राम सभा का प्रस्ताव प्राप्त कर उनके आवेदनों को स्वीकृत कर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए।

पुनः कराया जाय सत्यापन - mantri


      इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण द्वारा अवगत कराया गया कि विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए सत्यापन के कार्य में प्राप्त कमियों को सही कर दिया गया है, जिस पर प्रभारी मंत्री जी ने सही कराए गए कार्यों का पुनः सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए।  इसी के साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को सही से रेस्टोरेशन कराए जाने के निर्देश दिए।

     इस अवसर पर विगत वर्ष में वृक्षारोपण के दौरान रोपित किए गए पौधों में से जीवित पौधों के स्थिति की समीक्षा के दौरान जहां पर पौधे सूख गए हैं वहां पुनः  पौधों को रोपित कराए जाने तथा बचे हुए पौधों की सुरक्षा हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षित करने के दिशा में कार्य करने हेतु प्रभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

कृषकों से समन्वय स्थापित कर किया जाए जागरूक

     प्रत्येक ब्लॉक में एक बृहद गौशाला को बनाए जाने के स्थिति की समीक्षा में अवगत कराया गया कि विकासखंड कटेहरी, जलालपुर, रामनगर एवं अकबरपुर में कुल पांच बृहद गौशाला संचालित की जा रही है। विकासखंड भीटी एवं भियांव में भूमि चयनकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसमें से विकासखंड भीटी ने बृहद गौशाला की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जहां पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। इसी के साथ ही से तीन विकासखंडों टांडा, बसखारी एवं जहांगीरगंज में भूमि चयन का कार्य प्रक्रियाधीन है। जनपद में अंडा उत्पादन को बढ़ाने हेतु अंडा उद्यमियों एवं कृषकों से नियमित समन्वय एवं प्रेरित कर अंडा उत्पादन बढ़ाए जाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
       इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जनपद में तालाब, पोखरों एवं जलाशयों को नियमानुसार मत्स्य पालन हेतु पट्टाकर  मत्स्य उत्पादन को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूर्व में प्राप्त आवेदनों में से पात्रता श्रेणी में आने वाले आवेदन कर्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

     निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने तथा संबंधित विभाग द्वारा उनके सुचारू रूप से संचालन कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्यों की समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं पर पेनल्टी लगाने और उसकी पेनल्टी वसूली भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन विभागों की हुई समीक्षा 

     इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायतीराज, पर्यटन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई आदि विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। 
      इसके उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं हर स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री द्वारा कर–करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की भी समीक्षा की गई।
     समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा समस्त अधिकारियों को एवं कर्मचारियों को सकारात्मक भाव के साथ कार्य करने जनता के प्रति विनम्र व्यवहार रखने एवं सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए। 
   बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास पर योजनाओं एवं प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में रहे उपस्थित 

बैठक में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव आदि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments