नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू
Haryana News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान गणित का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान ही पेपर की फोटो बाहर आ गई, जबकि छात्र उस समय परीक्षा केंद्रों में बैठकर एग्जाम दे रहे थे।
वायरल तस्वीरों में 8 पेज की प्रश्न-पत्र शीट दिखाई दे रही हैं, जिनमें गणित के सवाल लिखे हुए हैं। एक फोटो में क्लासरूम में बैठा छात्र हाथ में प्रश्नपत्र लेकर दिख रहा है। हालांकि, इन वायरल तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बोर्ड अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल हो रहा पेपर असली है या नहीं। वहीं, एसटीएफ ने प्रारंभिक तौर पर कहा है कि वायरल पेपर उनका आधिकारिक प्रश्नपत्र नहीं है।
परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़
परीक्षा शुरू होने से पहले विभिन्न केंद्रों पर छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। कई छात्र-छात्राओं को अपना सीट नंबर ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
फरीदाबाद में एक छात्र रोल नंबर देखने के लिए नोटिस बोर्ड पर चढ़ गया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं कई छात्राओं को भी सीट नंबर खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments