नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अंबेडकर जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
उक्त अवसर पर उपस्थित हजारों की संख्या में अनुयायियों और क्षेत्रवासियों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
शुकुल बाजार, अमेठी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शुकुल बाजार स्थित अंबेडकर चौराहा श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का केंद्र बन गया। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान गिरीश चंद्र शुक्ला ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मजबूत आधार प्रदान किया।इस अवसर पर उपस्थित हजारों की संख्या में अनुयायियों और क्षेत्रवासियों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरे क्षेत्र में जयंती को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।
लोगों ने झांकी, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समरसता और समानता स्थापित की जा सकती है। इस दौरान युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।
अंबेडकर जयंती के इस भव्य आयोजन ने न केवल बाबा साहब के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाया, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी।बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महती भूमिका निभाई एवं सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी।डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं।
Ambedkar Jayanti Amethi शुकुल बाजार अंबेडकर जयंती Dr Bhimrao Ambedkar tribute Uttar Pradesh BJP leader Girish Chandra Shukla news Ambedkar statue garlanding ceremony Baba Saheb Ambedkar Jayanti celebration India social justice equality message Ambedkar Constitution maker tribute event Ambedkar Chauraha Amethi program public gathering Ambedkar Jayanti


Comments