नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक ने लगाई फांसी मौत
मनकापुर गोंडा : खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट के मजरा गया तिवारी डीह मे मंगलवार की रात मे विशाल विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राम नरेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 22 वर्ष का घर के अंदर लगे लकड़ी के धरन से संदिग्ध अवस्था मे रस्सी के सहारे लटकते शव मिला। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गई घटना की सूचना खोंडारे पुलिस को दिया सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए मृतक की माता के तहरीर पर विधिक कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेजा दिया ।
परिजनों के मुताबिक मृतक पांच भाइयों मे सबसे छोटा था और उसकी शादी भी नहीं हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे यशवंत सिंह ने बताया की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Comments