ग्राम पंचायत कोइलसा में जारी मनरेगा मस्टर रोल होगा जीरो - सचिव शिव शंकर यादव

ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल ऑनलाइन जारी फर्जी मस्टर रोल पर महिला मेट किरन लगा रही थी फर्जी हाजिरी सचिव शिव शंकर यादव की सक्रियता से ग्राम पंचायत कोइलसा में मनरेगा फर्जीवाड़ा रुकने की जगी उम्मीद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले केसल्टौवा गोपालपुर ग्राम पंचायत कोइलसा में मनरेगा कार्यों के नाम पर जारी ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल जीरो करने का सचिव शिव शंकर यादव ने आश्वासन दिया है । ग्राम प्रधान सावित्री देवी द्वारा जारी करवाया गया ऑनलाइन मस्टर रोल पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने से सचिव ने मना कर किया है । सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य , नाली खुदाई कार्य व तालाब खुदाई कार्य का मस्टर रोल जारी था जिसमें वृक्षारोपण कार्य का मस्टर रोल पूर्ण हो चुका है और नाला खुदाई कार्य व तालाब खुदाई कार्य का मस्टर रोल वर्तमान समय में चल रहा है आपको बता दे कि विकासखंड सल्टौवा गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोइलसा में मनरेगा कार्यों के नाम पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी व महिला मेट किरन द्वारा मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी के सहारे सरकारी धन पर डाका डालने की तैयारी चल रही थी।
 
मीडिया टीम ग्राम पंचायत कोइलसा में चल रहे मनरेगा कार्यों का धरातलीय पड़ताल किया तो पता चला कि मनरेगा कार्य धरातल पर ना कराकर महिला नेट व ग्राम प्रधान द्वारा कागज में कराया जा रहा था जिसकी सूचना सचिव शिव शंकर यादव को फोन के माध्यम से दी गई थी । सचिव शिव शंकर यादव ने मीडिया टीम के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मनरेगा ऑनलाइन साइट पर ग्राम पंचायत कोइलसा में चल रहे मनरेगा कार्य की जांच पड़ताल किया । सचिव द्वारा जांच पड़ताल में मनरेगा फर्जीवाड़ा का साक्ष्य मिलने पर मनरेगा कार्य के नाम पर जारी ऑनलाइन मस्टर रोल को जीरो करने का ग्राम प्रधान सावित्री देवी को निर्देश दिया है ।
 
सचिव शिव शंकर यादव ने कहा कि बिना मनरेगा कार्य कराये किसी भी हाल में हमारे अधीन सभी ग्राम पंचायतों में फर्जी भुगतान नहीं होगा । सचिव शिव शंकर यादव का सीधा मतलब है जब काम नहीं तो दाम नही । सचिव शिव शंकर यादव के द्वारा जारी फर्जी मस्टर रोल को जीरो करने के निर्देश पर भ्रष्टाचारी प्रधानों में अफरा तफरी मचा हुआ है । अब देखना यह है कि सचिव शिव शंकर यादव के दिए गए निर्देश का पालन हो पता है या नही । जिसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें