नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा के हिसार में प्रतिष्ठित डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर आयकर विभाग ने तड़के बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 6 बजे आयकर की टीमें सेक्टर-13 स्थित उनके घर पहुंचीं और साथ ही सर्वेश अस्पताल तथा सर्वोदय अस्पताल में भी एक साथ सर्वे शुरू किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी सदस्य को परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सूत्रों के मुताबिक Income Tax Department को सूचना मिली थी कि डॉक्टर द्वारा आने वाले दिनों में करोड़ों रुपये का बड़ा लेन-देन किया जाना था। विभाग की ओर से उनके वित्तीय खातों की निगरानी भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सर्वोदय अस्पताल को बेचने की तैयारी चल रही थी और करीब 107 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था। हाल ही में इसकी रजिस्ट्री होने वाली थी।
एनओसी अटकने से रजिस्ट्री में देरी
जानकारी के अनुसार एनओसी नहीं मिलने के कारण अस्पताल की रजिस्ट्री प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अस्पताल के क्षेत्रफल को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में निवेश किए जाने की भी चर्चा है, जिसके चलते वे विभाग की रडार पर थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि डॉक्टर कालड़ा के अलावा कुछ अन्य डॉक्टर भी आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं।
घर के बाहर खड़ी रहीं कॉमर्शियल गाड़ियां
कार्रवाई के दौरान डॉक्टर के आवास के बाहर हरियाणा नंबर की 4 से 5 कॉमर्शियल गाड़ियां खड़ी देखी गईं। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में टीम गलत पते पर पहुंच गई थी, बाद में सही लोकेशन मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर कालड़ा ने अपने घर के बाहर नेम प्लेट भी नहीं लगवाई हुई है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments