नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
एटीएम बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी
सुल्तानपुर में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका बाजार सेमरी मोड़ पर स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार को एटीएम बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार, द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के डोडापुर कटका खानपुर निवासी विपिन शर्मा शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेमरी मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उन्होंने पहले एटीएम से 5 हजार रुपये निकाले।
इसी दौरान उनके पीछे खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब विपिन के मोबाइल पर बैंक से लगातार निकासी के मैसेज आने लगे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। दोपहर 12:17 बजे से 12:22 बजे के बीच आरोपियों ने उनके खाते से पांच बार 10-10 हजार रुपये और एक बार 5 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 55 हजार रुपये की निकासी की गई।
Read More राष्ट्रीय एकता महोत्सव पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा लगायी गयी तीन दिवसीय प्रदर्शनीपीड़ित ने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना में दी है। विपिन शर्मा मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और 16 फरवरी को घर आए थे। 21 फरवरी को वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गए थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास की दुकानों और एटीएम केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम बदलकर ठगी की गई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments