Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कम से कम 10 जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और सूखे मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

India Meteorological Department (मौसम विभाग) चंडीगढ़ के मुताबिक मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान नूंह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा समेत कई जिलों में पारा 28 डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

दिन के तापमान में सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर के समय गर्मी साफ महसूस हो रही है और आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की और वृद्धि की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और बारिश की संभावना न होने की बात कही गई है।

फसलों पर पड़ सकता है असर

तेजी से बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय-समय पर सिंचाई करने और कीट-रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। गेहूं में पीली रतुआ (येलो रस्ट) की नियमित निगरानी, दीमक नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल या क्लोरपाइरीफॉस का उपयोग और माहू (एफिड) दिखने पर नीम अर्क या थायमेथोक्साम के छिड़काव की सलाह दी गई है।

हजारीबाग में 87 वर्षीय ब्रजकिशोर जायसवाल ने व्हीलचेयर पर पहुँचकर किया मतदान Read More हजारीबाग में 87 वर्षीय ब्रजकिशोर जायसवाल ने व्हीलचेयर पर पहुँचकर किया मतदान

सब्जियों और चारे की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई जरूरी बताई गई है। बरसीम की कटाई समय पर करने और 15–20 दिन के अंतराल पर पानी देने की सलाह दी गई है। पशुपालकों को दिन में पशुओं को धूप में और रात में छत के नीचे बांधने की हिदायत दी गई है।

कर्नाटक में बीजेपी विधायक 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More कर्नाटक में बीजेपी विधायक 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

28 फरवरी को आंशिक बादल छाने के आसार

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के कृषि मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार राज्य में 28 फरवरी तक मौसम सामान्यतः खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल  Read More Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, फरवरी के अंत में ही गर्मी की दस्तक ने लोगों और किसानों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें