Haryana: हरियाणा के सिरसा में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक पुलिसकर्मी की पत्नी को बार-बार कॉल कर कथित रूप से परेशान करने के मामले में एक सब इंस्पेक्टर (SI) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी एसआई की पोस्टिंग Karnal जिला पुलिस में बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आरोपों के संबंध में जब एसआई से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
रानियाँ पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी एसआई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, 74, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपों में लज्जा भंग करना, पीछा करना (स्टॉकिंग) और धमकी देना शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एसआई को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में करनाल जिला पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।
Read More Haryana: हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौता अमल की ओर, पाइपलाइन प्रोजेक्ट को दी लिखित मंजूरीरातभर कॉल और जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला ने पहले सिरसा के एसपी को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसे एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए उसके पति के बारे में पूछा।
महिला ने बताया कि उसके पति ड्यूटी पर हैं। इसके बावजूद आरोपी ने बार-बार कॉल की और कथित रूप से उसके पति के “टुकड़े-टुकड़े करने” की धमकी दी।
13 फरवरी को महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
पहले साथ कर चुके हैं काम
महिला के अनुसार, उसके पति भी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल करनाल में तैनात हैं। आरोपी एसआई हांसी का रहने वाला है और वह भी करनाल में पोस्टेड है।
दोनों पहले साथ काम कर चुके हैं और पिछले 7–8 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि महिला के पति जाट आरक्षण मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) से जुड़े रहे हैं।
थाना प्रभारी गुरमिन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिक तौर पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस अब आरोपी एसआई को पूछताछ के लिए बुलाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments