नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से मोबाइल पार, छात्रों में रोष
टिकरी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव स्थित कन्हैया बक्श इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर खड़ी छात्रों की बाइकों की डिक्की से अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर छात्रों में हड़कंप मच गया।
पीड़ित छात्रों ने वजीरगंज थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर देने वालों में शनि (भीखमपुर), शिवम यादव (शाहपुर फिदाईपुर), अंकित (भीखमपुर), शनि यादव (कोल्हमपुर), प्रिन्स यादव (कोल्हमपुर), आनंद कनौजिया (टिकरी) व शगीर अंसारी (शाहपुर) शामिल हैं।
बताया गया कि कोल्हमपुर स्थित महंत श्याम बिहारी दास इंटर कॉलेज से परीक्षा केंद्र कन्हैया बक्श इंटर कॉलेज, मधवापुर (टिकरी) गया था। परीक्षा के दौरान सभी छात्र अपनी-अपनी बाइक बाहर खड़ी कर परीक्षा देने अंदर चले गए थे। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइकों की डिक्की खोलकर उसमें रखे मोबाइल फोन निकाल लिए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल पांडे ने दूरभाष पर बताया कि छात्रों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना से छात्रों और अभिभावकों में रोष व्याप्त है तथा कॉलेज परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Comments