जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मिशन रोजगार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में संपन्न हुयी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मिशन रोजगार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में संपन्न हुयी। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने उपस्थित सभी सदस्य गण व जनपद के उपस्थित उद्यमी गण व व्यापार मंडल के सदस्य गण को अवगत कराया कि अगले माह मार्च 2026 में एक वृहद् रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है।
 
इस रोजगार मेला में लगभग 20 से ऊपर की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां जनपद के बेरोजगार युवाओं को इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी देने हेतु आयेंगी। साथ ही उन्होने यह भी अनुरोध किया कि जनपद के सभी निजी क्षेत्र से जुड़े हुए उद्योगपति एवं बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिनको भी अपने यहां कुशल व अकुशल श्रमिक अथवा कार्मिकों की आवश्यकता हो, वह अपनी रिक्तियों के साथ इस वृहद रोजगार मेला में नौकरी देने हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें