शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे सड़क हादसे में युवक की मौत
महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के महाबलगंज गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पप्पू 35 वर्ष की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार पवन कुमार रायबरेली में अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, पवन कुमार को पूरे अवसेरी मजरे मोन स्थित पराग डेयरी के सामने एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह व प्रधान डब्बू सिंह,एवम प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज पासी ,बाबा राम केवल अनशनकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

Comments