पीएम मोदी समझौता कर चुके हैं, उनका विश्वासघात अब उजागर हो गया है', कांग्रेस

समझौते पर अमेरिका से दोबारा बातचीत नहीं कर सकते और वह फिर से समर्पण कर देंगे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- कांग्रेस ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यापार समझौते पर अमेरिका से दोबारा बातचीत नहीं कर सकते और वह फिर से समर्पण कर देंगे।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक शुल्क को खारिज कर दिया, जिससे ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है।न्यायाधीशों ने बहुमत के फैसले में कहा कि संविधान बहुत स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को कर लगाने की शक्ति देता है, जिसमें शुल्क भी शामिल है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं। उनका विश्वासघात अब उजागर हो गया है। वह (व्यापार समझौते पर) दोबारा बातचीत नहीं कर सकते। वह फिर से समर्पण कर देंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिना सिर-पैर वाली विदेश नीति या एकतरफा समर्पण? जिस ‘‘ट्रैप डील’’ ने भारत से भारी रियायतें लीं, मोदी सरकार ने उसमें फंसने से पहले शुल्क पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार क्यों नहीं किया?’’

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सवालों से डर गयी है योगी सरकार- विश्वनाथ चौधर Read More कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सवालों से डर गयी है योगी सरकार- विश्वनाथ चौधर

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त वक्तव्य में भारत को होने वाले कई अमेरिकी निर्यातों पर शून्य शुल्क की बात कही गई है जिससे भारतीय कृषि क्षेत्र का द्वार अमेरिकी वस्तुओं के लिए खुल जाएगा। साथ ही, 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान आयात करने की योजना, हमारी ऊर्जा सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले रूसी तेल की खरीद पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता और डिजिटल मोर्चे पर कई कर रियायतों की बात संयुक्त वक्तव्य में कही गई है।’’

योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है तहसीलदार   Read More योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है तहसीलदार  

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भारत के राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता करने के लिए उन पर किसने दबाव डाला? क्या यह एप्स्टीन फाइलें थीं?’’उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत सरकार अपनी गहरी नींद से जागेगी और एक निष्पक्ष व्यापार समझौता करेगी जो 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के आत्मसम्मान और हमारे किसानों, श्रमिकों, छोटे व्यवसायों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा?

25 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त का हुआ अंतरण Read More 25 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त का हुआ अंतरण

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि यह समझौता एक कठिन परीक्षा की तरह बन गया है जिसका सामना देश को प्रधानमंत्री के आत्मसर्मपण के कारण करना पड़ रहा है।रमेश ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए यह सवाल भी किया कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुनिश्चित किया कि दो फरवरी 2026 की रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा करें?

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें