हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व स्काउट गाइड चिंतन दिवस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। स्थानीय लोहिया कला भवन में भारत स्काउट और गाइड परिवार, बृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में विश्व स्काउट गाइड चिंतन दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजित कुमार ने कहा कि 22 फरवरी को हर वर्ष पूरे विश्व में वेडेन पावेल एवं लेडी वेडेन पावेल का आज ही के दिन जन्म हुआ था। इस अवसर पर पूरे विश्व में आज ही के दिन इसे विश्व स्काउट गाइड चिंतन दिवस मनाया जाता है।
 
जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ इफ्तेखारूननिशा ने कहा कि यह दिन दुनिया भर की गर्ल गाइडस और गर्ल स्काउट्स को एक दूसरे के बारे में सोचने और अपने भाइयों और बहनों को याद करने और अंतरराष्ट्रीय भाईचारा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।ब्लाक स्काउट मास्टर डुमरियागंज कुलदीप कुमार  ने कहा की वर्ष 1999 में आयरलैंड में 30वे विश्व सम्मेलन में इसके वैश्विक स्वरूप को दर्शाने के लिए इसका नाम थिंकिंग डे से बदलकर वर्ल्ड थिंकिंग डे, विश्व चिंतन दिवस कर दिया गया।
 
इस अवसर पर स्काउट मास्टर अवधेश घुरिया, गाइड कैप्टन नौगढ़ सबाना बेगम सहायक प्रशिक्षक श्याम शर्मा,राम शर्मा, अभिषेक, अमित कुमार, विवेक दूबे, आदित्य मौर्य, उमाशंकर रत्नेश आदि लोग उपस्थित रहे। विश्व चिंतन दिवस समारोह का संचालन, जिला संगठन आयुक्त स्काउट  अमित कुमार शुक्ल ने किया,और अपने संबोधन में कहा कि 22 फरवरी 2026 को यह दिन, हमारी दोस्ती,थीम के साथ मनाया जा रहा है,जो इस आयोजन की 100वी वर्षगांठ का प्रतीक है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें