बैरहना में खलिहान की भूमि पर कब्जा प्रशासन की भूमिका दिख रही संदिग्ध सप्ताह बाद भी कार्रवाई के लिए नही जुटा साहस

दबंग कब्जेदारो से साठगांठ कर पहले खलिहान की जमीन पर कब्जा कराया जाता है फिर कार्यवाही का झूठा नाटक करके जनता को मूर्ख बनाया जाता है हरैया तहसील प्रशासन की कलई खुलती नजर आ रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के सबसे बड़ी हरैया तहसील क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर कथित क़ब्ज़े को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, खलिहान की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्ज़ा किए जाने की शिकायत के बावजूद पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर पहले कब्ज़ा कराया जाता है और बाद में औपचारिक कार्रवाई का दिखावा कर जनता को भ्रमित किया जाता है। मामले में तहसील प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
 
सूत्रों का यह भी कहना है कि संबंधित अधिकारी पूर्व में देवरिया जनपद में तैनाती के दौरान भी विवादों में रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।इस संबंध में जब तहसील प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या राजस्व नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें