प्रयागराज में 2 बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स; 1500 बीघे में 3000 करोड़ से होंगे तैयार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) दो नई बड़ी आवासीय योजनाएं विकसित करने जा रहा है. इन योजनाओं के तहत झूंसी और हेतापट्टी क्षेत्र में तीन हजार से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों (PLATS) की बिक्री की जाएगी. इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीब 2500 से 3000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

झूंसी में 1000 बीघा में बनेगी आवासीय योजना: प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी ऋषिराज ने बताया कि झूंसी क्षेत्र में पीडीए करीब 1000 बीघा भूमि पर आवासीय योजना विकसित करेगा. इस योजना में लगभग 2000 भूखंड तैयार किए जाएंगे, जिनकी बिक्री आम लोगों के लिए की जाएगी. आवासीय क्षेत्र में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्कों का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि बुजुर्गों को टहलने और बच्चों को खेलने की बेहतर सुविधा मिल सके.

हेतापट्टी में 500 बीघा में विकसित होगी दूसरी योजना: दूसरी आवासीय योजना हेतापट्टी क्षेत्र में विकसित की जाएगी. यहां करीब 500 बीघा भूमि पर एक हजार से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भूखंड तैयार किए जाने की योजना है.

झूंसी क्षेत्र के मुकुंदपुर, चकिया हिनौता और चक हिनौता गांवों में करीब 1000 बीघा भूमि ली जाएगी, जिसके लिए 500 से अधिक काश्तकारों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. वहीं, हेतापट्टी क्षेत्र के नीमीं खुर्द, नारायणपुर सहित तीन गांवों में लगभग 200 से अधिक काश्तकारों से 500 बीघा भूमि ली जाएगी.

सिद्धार्थनगर में  कोडीन सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार Read More सिद्धार्थनगर में  कोडीन सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार

दोनों आवासीय योजनाओं के विकास पर करीब 2500 से 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होने का अनुमान है. पीडीए अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं से प्रयागराज के तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार को नई दिशा मिलेगी और आम लोगों को नियोजित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: शुभम लोनकर गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गोलू पंडित Read More रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला: शुभम लोनकर गैंग के 7 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गोलू पंडित

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें