ओबरा में पुलिस और सी आई एस एफ का शक्ति प्रदर्शन सीओ अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा भारी बल, दंगाइयों को कड़ी चेतावनी

नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। आगामी त्यौहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से शक्ति प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी (CO) ओबरा के नेतृत्व में निकाले गए इस रूट मार्च ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG-20260221-WA0068

पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब Read More पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

शनिवार सांयकाल, क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा बलों का काफिला सड़कों पर उतरा। इस मार्च में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं, सीआईएसएफ (CISF) के उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पूरे साजो-सामान के साथ हिस्सा लिया।

वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार Read More वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम Read More शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

सुरक्षा बलों का यह भव्य रूट मार्च ओबरा के मुख्य बाजारों, व्यस्ततम चौराहों और घनी आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने पैदल चलकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर है, ताकि वे निर्भय होकर त्यौहार मना सकें। होली और रमजान के दौरान हुड़दंग करने वाले, शांति भंग करने की कोशिश करने वाले या सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि किसी भी अप्रिय घटना पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर त्यौहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए क्षेत्राधिकारी अमित कुमार वर्मा ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत ओबरा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इस संयुक्त रूट मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में भय पैदा करना है। क्षेत्र की हर गतिविधि पर हमारी पैनी नजर है। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें