सोनपुर गांव की बेटी शालिनी थारू ने रचा इतिहास 

आईटीआई की छात्रा शालिनी  ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम , जनपद को दिलाया मान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर; राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में बलरामपुर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. शालिनी ने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों के बीच शालिनी ने अपनी गति, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन किया।
 
ITI की छात्रा ने दिखाया दमखम
शालिनी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, विशुनपुर विश्राम (पचपेड़वा) में स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की छात्रा हैं।वह ग्राम सोनपुर (पोस्ट–भगवानपुर) निवासी श्री चेतराम थारू की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि हौसले बड़े हों तो मंज़िल दूर नहीं होती।
 
जनपद के लिए गौरव का क्षण
शालिनी की इस उपलब्धि को जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं अधिकारियों ने जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
संस्थान में खुशी की लहर
नोडल प्रधानाचार्य श्री मैथिली शरण, प्रधानाचार्य श्री उमेश कुमार सिंह तथा केंद्र प्रबंधक श्री आशीष कुमार भूषण ने कहा कि— “शालिनी की सफलता केवल एक छात्रा की जीत नहीं, बल्कि पूरे जनपद की युवा शक्ति का प्रतीक है। यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी।”खेल प्रशिक्षकों और ट्रेड इंस्ट्रक्टर्स ने भी शालिनी को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें