सिद्धार्थनगर में 15 दिन से लापता व्यक्ति की नहर के पास मिला कंकाल
आधार कार्ड से हुई पहचान, मचा हड़कंप
सिद्धार्थनगर, जिले के त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत चीताही नहर के पास शुक्रवार को एक लगभग (60 )वर्षीय व्यक्ति का कंकाल मिला। सुबह नहर किनारे गए ग्रामीणों ने कंकाल और पास में पड़े कपड़े देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर त्रिलोकपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। कंकाल के पास मिले कपड़ों की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ। बरामद आधार कार्ड से मृतक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोरी गांव निवासी जवाहिर गौतम ( 60 ) के रूप में हुई।
पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि गुमशुदगी से लेकर कंकाल मिलने तक की सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके और घटना की सच्चाई सामने आ सकेपरिजनों ने पुलिस को बताया कि जवाहिर गौतम 5 फरवरी को भड़रिया गांव में एक कार्यक्रम में बैंड-बाजा बजाने गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे और उनकी काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय का कहना है कि पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत की परिस्थितियों का पता चल सके।

Comments