प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री भिखारी बाबा आश्रम पहुंचे, लिया आशीर्वाद

आश्रम के संचालन में हर संभव दिया जाएगा सहयोग- संजीव सिंह गौंड़

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - 

रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर शिवरात्रि की रात्रि में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ जा पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा भगवान शंकर का पूजन- अर्चन किया और गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाया। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से मंत्री जी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण मंत्री ने आश्रम की सराहना करते हुए संचालन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

IMG-20260218-WA0115

‘हम राजेश सिंह हई, अखियां निकाल लेईब’… मऊ में वायरल वीडियो से गरमाया विवाद, कानपुर केस से हो रही तुलना Read More ‘हम राजेश सिंह हई, अखियां निकाल लेईब’… मऊ में वायरल वीडियो से गरमाया विवाद, कानपुर केस से हो रही तुलना

भिखारी बाबा ने बताया कि मंत्री जी की आश्रम पर आने की इच्छा बहुत दिनों से थी। जब प्रभु का बुलावा आया तो शिवरात्रि के अवसर पर मंत्री जी का आगमन आश्रम पर हुआ। उन्होंने भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया, उसके बाद आश्रम के गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाया। राज्यमंत्री ने आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के संचालन में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा साथ में पहुंचे इंजीनियर रमेश पटेल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल का भी अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

बीपैक्स कचनरवा केंद्र पर सचिव  की मनमानी से किसान त्रस्त,  किसानों ने लगाया कटौती करने का आरोप Read More बीपैक्स कचनरवा केंद्र पर सचिव की मनमानी से किसान त्रस्त, किसानों ने लगाया कटौती करने का आरोप

IMG-20260218-WA0113

अपर प्रबंध निदेशक  ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश Read More अपर प्रबंध निदेशक ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी विशाल मौर्या, रामबाबू मोदनवाल, अरविंद उमर बैस, परमानंद महराज, सूरज जी महराज,  इंद्रपती पांडे जी महराज, शुखराम जी महराज, भिखारी बाबा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी कृष्णावती, विनीता गुप्ता, मधु उमर बैस, आकाश केसरी, देव उमर बैस, सोनू जायसवाल, सविता मिश्रा, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या आदि मौजूद रही।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार