नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने किया विकास कार्यों की समीक्षा

निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

IMG-20260218-WA0127

ओबरा अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और पेयजल संकट पर हुई गंभीर चर्चा Read More ओबरा अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और पेयजल संकट पर हुई गंभीर चर्चा

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

अपनी जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर 14 फरवरी को पडरौना में, संगठन समीक्षा करेंगे डॉ. विलास खरात Read More अपनी जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर 14 फरवरी को पडरौना में, संगठन समीक्षा करेंगे डॉ. विलास खरात

इस दौरान उन्होंने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा किया।समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

अपर प्रबंध निदेशक  ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश Read More अपर प्रबंध निदेशक ने किया समीक्षा बैठक, दिये संबंधितों को सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार