जौनपुर में BJP नेता के भाइयों पर जानलेवा हमला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

डीएम-एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया, लेकिन

Swatantra Prabhat Picture
Published On

जौनपुर।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबर गांव में दबंगों द्वारा किए गए हमले में बीजेपी नेता पिंटू सोनकर के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई के पैर में गोली मारी गई, जबकि दूसरे के पैर तोड़ दिए गए। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

पीड़ित पिंटू सोनकर, जो भाजपा में बूथ महामंत्री हैं, ने बताया कि 8 फरवरी को उनकी बहन की शादी थी। उसी दिन उनके भाई दीपक सोनकर और पंकज सोनकर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में बीरू विश्वकर्मा, शिवान सिंह और आनंद सिंह ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पंकज के पैर में गोली मार दी गई, जबकि दीपक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

डीएम-एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

सोमवार को पिंटू सोनकर अपने घायल भाइयों को ऑटो में बैठाकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम-एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसपी से मिलने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि सीओ सदर ने उन्हें रोक दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खुनियांव ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय  के भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन Read More खुनियांव ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय  के भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

बीजेपी नेता ने अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय विधायक और खेल मंत्री से भी मदद मांगी, लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने से उनका परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है।

बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत Read More बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पन्नूगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का  पुलिस ने किया सफल अनावरण Read More पन्नूगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण

फिलहाल, इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से जल्द न्याय की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें