बस्ती मे आये दिन संदिग्ध हालत मे मिल रही हैं लाशें
जॉच मे अधूरी कहानी
बस्ती। बस्ती जिले मे सुसाइड करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आये दिन पेड़ों से और पंखे से लटकती लाशें मिल रही हैं। रविवार को भी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से दो लाशें मिली हैं। पहला मामला सोनहा थाना क्षेत्र के मंडप गांव का है। यहां 27 वर्षीय श्यामनाथ पुत्र शिवनारायण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
परिजनों ने बताया कि श्यामनाथ शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों खिड़की से झांककर देखा, पंखे के सहारे लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्यामनाथ चार भाइयों में से एक था। वह विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी व एक छोटा बेटा है।
दूसरी घटना परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरिगांव की है। यहां एक 72 वर्षीय महिला का शव उनके घर के बाहर दरवाजे पर मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के शव को नियमानुसार पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के दड़वा मिश्र गांव के पास बाग में शनिवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी 40 वर्षीय शिव शंकर की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन युवक के बारे मे कोई सुराग नही मिला।
बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में एक कुएं में शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पकड़ी धौरहरा निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह 9 फरवरी से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।

Comments