ढाई साल की बेटी संग की दरिंदगी, मां ने चुपके से बना लिया वीडियो; हैरान कर देगी हैवान बाप की करतूत

गाजियाबाद में एक पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत की. पत्नी ने चुपके से वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद आरोपी पिता...

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

 

 

गाजियाबाद में एक पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत की. पत्नी ने चुपके से वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद आरोपी पिता गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है. इस वारदात ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है.

प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की दी गई धमकी Read More प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की दी गई धमकी

मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है. बच्ची की मां ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि उसके पति को कोई मानसिक बीमारी है और वह अपनी खुद की ढाई साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है. बच्ची की मां ने बताया कि पहले उसे शक था, इसके बाद जब उसने अपनी बेटी और पति पर नजर रखनी शुरू की तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया. पीड़ित मां ने बताया कि उसने जाल बिछाकर अपने पति की हरकत को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया.

CBI का बड़ा एक्शन! 10 लाख की रिश्वत लेते ही फंसा दिल्ली पुलिस का ASI, मौके पर हुई गिरफ्तारी Read More CBI का बड़ा एक्शन! 10 लाख की रिश्वत लेते ही फंसा दिल्ली पुलिस का ASI, मौके पर हुई गिरफ्तारी


राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया. आरोपी अपनी ढाई की साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. यह खुलासा खुद आरोपी की पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ कर किया है. बच्ची की मां ने अपने पति की इस घिनौनी हरकत को चुपके से अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और फिर पुलिस बुलाकर यह रिकॉर्डिंग सौंप दी. इसके बाद पुलिस ने भी आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

टहारा सुखनी सायफन में किनारे लेटा दिखा विशालकाय मगरमच्छ Read More टहारा सुखनी सायफन में किनारे लेटा दिखा विशालकाय मगरमच्छ

शर्मसार हुआ रिश्ता

पुलिस के मुताबिक जिसकी गोद में आकर बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है, उसी ने इस वारदात के रूप में हैवानियत को अंजाम दिया है. इस घटना से बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता आलम को जेल भेज दिया गया है. इसी क्रम में पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा है. उधर, अपने पति को गिरफ्तार कराकर बच्ची की मां ने राहत की सांस ली है. कहा कि ऐसे पति से बढ़िया वह अकेले ही ठीक है.

अपने हाथों पुलिस को सौंप दिया पति

अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देख बच्ची की मां गुस्से से फट पड़ी. उसने तुरंत पुलिस बुलाया और आरोपी पति को पुलिस के हाथों सौंप दिया. साथ में पीड़िता ने वह वीडियो भी पुलिस को सौंप दी, जिसमे आरोपी की हरकत कैद हुई थी. पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर जरूरी पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें