Haryana: हरियाणा में सनसनीखेज वारदात, फौजी की पत्नी की घर में घुसकर चाकू से हत्या
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना छपरा क्षेत्र के भंभोल गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर फौजी की पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने घायल महिला को तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अधिक खून बहने और गर्दन की नस कट जाने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय मोनिका अपने मायके भंभोल गांव में मां के साथ रहती थी। उसके पति की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। घटना के समय मोनिका अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति कमरे में घुसा और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
मोनिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। महिला का सात वर्षीय बेटा भी नानी के घर पर ही रहता था।
मोनिका की शादी अंबाला में हुई थी। पति के सेना में तैनात होने के कारण वह अपने मायके में रह रही थी।
Read More Haryana Weather: हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ते तापमान से मिली आंशिक राहतघटना की सूचना मिलते ही थाना छपरा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments