Haryana Weather: हरियाणा में रात का चढ़ने लगा पारा, जानें कब होगी बारिश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: India Meteorological Department (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर कम होने लगा है।

औसत तापमान सामान्य से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9°C महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28.1°C भिवानी में रिकॉर्ड हुआ।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

17-18 फरवरी को हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में खुले गड्ढे और नालों बन रहे मौत का सबब सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी  Read More दिल्ली में खुले गड्ढे और नालों बन रहे मौत का सबब सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी 

आईएमडी के अनुसार आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात—में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

देवघर नगर निगम व मधुपुर परिषद चुनाव में आजसू पार्टी ने निर्दलीयों को दिया खुला समर्थन  Read More देवघर नगर निगम व मधुपुर परिषद चुनाव में आजसू पार्टी ने निर्दलीयों को दिया खुला समर्थन 

किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई और कीट प्रबंधन पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में रात का पारा 11°C से ऊपर

अंबाला (13.4°C), रोहतक (11.2°C), फरीदाबाद (11.3°C), कैथल (11.3°C), करनाल-उचानी (11.6°C), नूंह (12.8°C), जींद (11.9°C) और भिवानी (12.6°C - AWS) समेत कुल 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इससे रात की ठंड में हल्की कमी महसूस की गई।

25°C से ऊपर पहुंचा दिन का तापमान

प्रदेश के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा (26.5) शामिल हैं।

वहीं जींद (24.8) और पानीपत (23.4) में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें