15 को पियरीया महराज के आश्रम में मनाया जाएगा पांचवां वर्षगांठ , होगा भंडारा 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कोराव, प्रयागराज। प्रयागराज के विकास खंड कोरांव में स्थित हंडिया गांव में परमानंद नर्वदेश्वर महादेव शिव मंदिर का पांचवां वर्षगांठ 15 फरवरी को मनाया जाएगा। यह मंदिर पहाड़ी से आक्षादित है और क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।
 
इस अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रसाद देशी घी से शुद्ध बनाया जाता है। यह कार्यक्रम गुरुपूर्णिमा का 47 वा वर्ष है, जो 1990 से 2017 तक मानपुर (पुरवा) में छोटे लाल सिंह के यहां होता था, लेकिन 2018 से पियरिया महराज आश्रम हंडिया में आयोजित किया जा रहा है।
 
आश्रम में क्षेत्र के भक्तगण अपनी स्वेच्छा से दान भी करते हैं। कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुख्यरूप से , सूबेदार सिंह , विक्रजित सिंह ,हरदेव सिंह, श्याम सिंह ,समेत अन्य भक्तगण का सहयोग रहेगा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें